तरैया
थाना क्षेत्र के सरेया बसंत गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में विनोद कुमार राय ने नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें शिवनाथ राय, लालमुनि राय,भिखारी राय, दिनेश राय,कुंदन राय,ऋषु कुमार,रमेश राय,अरुण राय व अनिल राय को आरोपित किया है।दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त लोग लाठी डंडे लेकर मेरे दरवाजे पर आकर गाली गलौज करने लगे मना करने पर मुझे मारपीट कर घायल कर दिए।मारपीट के क्रम में कुंदन कुमार मेरे गले से सोने का सिकड़ी नोच लीये।पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।




Recent Comments