
नहीं रहे पूर्व प्राचार्य पारसनाथ सिंह, विद्यालय में आयोजित हुआ शोक सभा
मढ़ौरा (सारण): अनुमंडल क्षेत्र स्थित पानापुर प्रखंड के उच्च विद्यालय सतजोड़ा के पूर्व प्राचार्य व करचोलीया गांव निवासी पारसनाथ सिंह के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर हैं.विगत सोमवार को एकाएक तकलीफ बढ़ने पर उन्हें सदर अस्पताल छपरा लाया गया.लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.परिजनों ने बताया की डॉक्टर ने हृदयघात से मौत की संभवना जताया.उनका अंतिम श्राद्धक्रम संस्कार उनके पैतृक गांव करचोलिया से किया जाएगा.पूर्व प्राचार्य श्री सिंह 75 वर्ष के थे.उनके निधन से विद्यालय समेत क्षेत्र के लोगों में शोक हैं।उच्च विद्यालय सतजोरा में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख शोक प्रकट किया गया.मौके पर उपस्थित शिक्षकों ने पूर्व प्राचार्य के निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया.




Recent Comments