क्या भाजपा में अब नहीं चलेगी मनमर्जी ? मान सम्मान से फिर उभर कर छाये गुरूजी.
•मांडलगढ़ राजस्थान उपचुनाव :-[ दिलीप मेहता ] ✍🏻..दिन बदले … रात बदली .. और बदलते रहते है मौसम …? मान ..सम्मान से चलकर देखा अब जमने लगा आसन ???
यह पंक्तियां अब भाजपा के लिये सही नजारा व कामयाबी की और कदम बढा़ने के संकेत देने लगी है। मांडलगढ़ विधायक किर्ती बाईसा के दिवगंत होने के बाद से उपचुनाव की चर्चाओ में टिकट के चयन को लेकर काफी समय से पिछले दिनो में मांडलगढ़ का नाम दिल्ली तक सुर्खियों में चलता रहा।
•जिला भाजपा संगठन के खिलाफ मनमानी व कार्यशैली तथा मुख्यमंत्री राजे के मांडलगढ़ आगमन पर समाज के नाम पर ग्रुप में मिलाने से लेकर वरिष्ठ नेताओ व प्रधानो को जयपुर नहीं ले जाने का मामला बढ़ता रहा फिर इस गुटबाजी की हवा जब जयपुर तक फैल गई तो आनन फानन में इनको भी जयपुर बुलाया गया ?
•शायद जमीनी हकीकत से रूबरू होने पर राजे ने असली नब्ज पहचान ली और उपचुनाव में आखीरकार स्थानीय राजनीति को महत्व देकर संगठन को मजबूती की राह पर दौडा दिया है।
•मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर शक्तीसिंह हाडा को टिकट देने के बाद एकाएक भाजपा के ऊपरी आला नेताओ ने मांडलगढ़ के पूर्व भाजपा विधायक बद्रीप्रसाद गुरूजी को इस उपचुनाव में ” चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष बनाकर मान सम्मान बढा़या जो भाजपा के लिये अच्छा और शुभ संकेत माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार इससे पहले राज्य के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने वरिष्ठ नेता बद्रीप्रसाद गुरूजी व हरिश भट्ट से काफी मंत्रणा की थी। इस चुनाव में स्थानीय नेताओ को तरजीह देने से कार्यकर्ताओ में भी उत्साह व आशा की किरण से जोश बढा़ है।
जिला भाजपा संगठन की कार्यशैली से शुरूवाती दौर में प्रभारी हटाने को लेकर युवा नेता भी नाराज हो गये थे। ऊपर तक जिला भाजपा की जानकारी पहुंचने के बाद भाजपा का आलाकमान सचेत हो गया और चुनाव संचालन समिति में पूर्व विधायक गुरूजी को अध्यक्ष बनाते हुये प्रमुख जनो को लिया गया है।
इन सबके एकजूट होने से अब भाजपा में मजबूती दिखाई देने लगी है। चुनाव प्रभारी मंत्री श्रीचंद कृपलानी के आने के बाद मांडलगढ़ के इस चुनाव में बिखरी हुई भाजपा को फिर मजबूत खडा कर देने से अब प्रत्याक्षी शक्तीसिंह की शक्ती बढ़ती नजर आ रही है।
समय रहते भाजपा आलाकमान ने जिस ढंग से नजर अंदाज पुराने भाजपाईयों को जौडकर जो रणनीति बनाई है वह सफल होती दिखाई देने लगी है। मांडलगढ़ के उपचुनाव की आवाज भाजपा के हाईकमान दिल्ली तक रंगत जमा चुकी है और आने वाले दिनो में कई केन्द्रीय मंत्रियों व आला नेताओ का आगमन होगा तथा चर्चाओ के अनुसार अलवर व अजमेर के बाद चुनावी प्रचार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का मेवाड की इस धरा पर भी आगमन हो सकता है।
बडे बडे नेताओ ,तथा प्रभारी मंत्री कृपलानी व स्थानीय नेताओ की एकजुटता के सहारे भाजपा के ” शक्ती ” की साफ छवि व ईमानदारी ‘ भक्ती ‘ मतदाताओं की पकड में कितनी ‘ उन्नत्ती ‘ कर विजयी पताका फहरायेगी या नहीं यह तो आगे बस राम ही जाने ?? 🤷🏼♂ 🤷♀ जयहिन्द् 🇮🇳




Recent Comments