बक्सर में मुख्यमंत्री के काफिले पर खूब चले पत्थर, कई लोग घायल

✍”दैनिक खोज खबर” ऑन-लाईन हिन्दी न्यूज वेबपोर्टल सेन्ट्रल डेस्क:-विकास कार्यों की समीक्षा यात्रा के तहत बक्सर पहुँचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर हमला हुआ है। बक्सर में नीतीश कुमार के काफिले पर लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की है। इस पत्थरबाजी में कई लोगों के घायल होने की खबर है हालांकि पत्थरबाजी के कारणों का पता नही चल सका है।

विकास कार्यो की समीक्षा यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री बक्सर के नंदन गांव में थे। यहां से जब उनका काफिला करीब 2 किलोमीटर दूर अवस्थित सभा स्थल की ओर जा रहा था तभी कुछ लोगों ने मुख्यमंत्री के काफिले पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालांकि मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

स्थानीय लोग निकट के दलित बस्ती में मुख्यमंत्री के नहीं जाने से आक्रोशित थे वे लोगों ने आरोप लगाया कि जिस गांव में मुख्यमंत्री विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं वहां कोई विकास हुआ ही नहीं है।


•मुख्यमंत्री नितीश के काफिले पर चले पत्थर, कई लोग घायल, साज़िश के तहद घटना को दिया गया था अंजाम