जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने एकमा सीएचसी का किया निरीक्षण
संवाददाता, एकमा
मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा का निरीक्षण किया।
एकमा सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ जय श्री प्रसाद ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा में मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।

एकमा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव रंजन को उन्होंने मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को ले कई निर्देश दिए। डॉ जय श्री प्रसाद ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष का कार्यक्रम 0 से 2 साल के बच्चों को रोग मुक्त कराना है इसमें बच्चों को परिजनों को चाहिए कि 0 से 2 साल के बच्चे को इंद्रधनुष का लाभ उठाते हुये अपने बच्चों वैक्सीन दिलवाए ताकि बच्चा रोगमुक्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान डॉक्टर राघवेंद्र किशोर ,स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद इमरान हुसैन ,डॉ अमित कुमार, लेखापाल कमलेश कुमार, बीरेन्द्र यादव एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।




Recent Comments