ललित बाल्मीकि की अध्यक्षता में हुआ एक दिवसी धरना
हसन आब्दी
Edited by azad nab
लखीमपुर/खीरी 18 जुलाई। आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जनपद लखीमपुर खीरी में विलोबी हाल के प्रांगण पर अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित वाल्मीकि की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रमुख मांग धौरहरा लोकसभा के विधानसभा हरगांव के ग्राम शेखापुर से एक दलित युवक 6 जून 17 को लकड़ी ठेकेदार के द्वारा लकड़ी भराने के उद्देश्य से ले जाया गया जो आज तक अपने घर वापस नहीं आया लापता युवक की पत्नी व मां शासन से प्रशासन तक अपने बेटे के लिए बरामदगी को लेकर गुहार करती रही लेकिन गायब दलित युवक का आज तक कोई सुराग नहीं लगा इससे लगता है ।
उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर पूरी तरीके से विफल है जबकि भाजपा का चुनावी नारा था कानून व्यवस्था व भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे आज फरियादी ब्लॉक से लेकर तहसील से लेकर थाना के चक्कर लगाते रहते हैं ।
जब तक सुविधा शुल्क नहीं तब तक कोई सुनवाई नहीं साफ झलक रहा है कहने वाला कोई नहीं है उक्त विषय धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव प्रहलाद पटेल सदस्य जिला पंचायत में कहा धरने पर प्रमुख रूप से रवि गोस्वामी ,प्रेम कुमार वर्मा ,के के मिश्रा, सुजिता कुमारी ,चंद्रप्रभा अवस्थी ,विपिन बिहारी शुक्ला, लतीफ आजम सहित सैकड़ों कार्यकर्ताअौ की मौजूदगी में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन की कॉपी उपजिलाधिकारी सदर को सौंपी गई ।




Recent Comments