•मांडलगढ़ राजस्थान उपचुनाव:-सभा में भारी दिखे, गहलोत, जोशी व पायलेट। जनता मं चर्चा भाया, भाषण सुण्यों भर पेट
🌈💢 मांडलगढ़ [ दिलीप मेहता ] ✍🏻 मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव में आज कांग्रेस प्रत्याक्षी के रूप में विवेक धाकड के नामांकन भरने से पहले कांग्रेस के दमखम को देखकर ऐसा जोश पहली बार नजर आया जिससे माहौल इस बार कांग्रेसमय लगने लगा है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलेट तथा सीपी जोशी सहित केन्द्रिय नेताओ की मौजुदगी से कांग्रेस में आज जबरदस्त संजीवनी का संचार दिखाई दिया। गहलोत , पायलेट व जोशी भाजपा सरकार पर जमकर बरसे और कहा कि अब समय आ गया है इस सरकार को उखाड फैंकने का, जनता महंगाई की मार व नोटबंदी से तंग आ चुकी है और जनता पर बोझ लाद दिया गया है।
किसानो की हालत बहुत खराब है और भाजपा झुठे प्रचार कर रही है, प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड रही है तथा राजस्थान के उपचुनावो में अजमेर , अलवर व मांडलगढ में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग हो रहा है। गहलोत पायलेट व जोशी ने मांडलगढ़ सीट से कांग्रेस को भारी मतो से जिताने की अपील की है।
दर्जनो कांग्रेस नेताओ के जोशिले भाषण से जनता को मजा भी आया और कई बार तालियां बजी और कुछ बोल उठे की बरसो बाद खाने की तरह आज भरपेट भाषण सुनने को मिला । इस दौरान अविनाश पांडे, तरूणकुमार, मोहनप्रकाश सहित विवेक धाकड व नमोनारायण मीणा ने भी संबोधित किया। बस स्टेण्ड पर चली आम सभा में रामलाल जाट, धीरज गुर्जर, हगामीलाल मेवाडा, प्रदीपकुमार सिंह, इजि. कन्हैयालाल धाकड, रामपाल शर्मा, अनिल डांगी, कैलाश व्यास, ज्ञानमल खटीक , दुर्गेश शर्मा, राव शिवराज सिह सुशीला सालवी, मंजू पोखरना, वंदना माथुर, कमला धाकड, शिवकुमार कोशीक, रामप्रसाद जाट , ज्ञानमल खटीक, रेखा हिरण, दिलीप गुर्जर, रफीक टांक, रसीद आसाम, लादूलाल खटीक, अनिल टांक, विनय झंवर , सुमित्रा कांटियां, सुशीला साखंला , अनिता सुराणा , अलका लढ्ढा , सरिता चौधरी , बिंदिया शर्मा सहित सैकडो कांग्रेस जन मौजूद रहे।
निर्वाचन अधिकारी गोपालसिंह शेखावत के समक्ष विवेक धाकड ने इंडियन नैशनल कांग्रेस के टिकट पर नामांकन भरा । आज बरसो बाद भारी भीड देखने को मिली करीब 4 से 5 हजार की भीड मौजूद रही । धाकड ने जालेश्वर मंदिर पर पूजा अर्चना भी की। कांग्रेस की आम सभा में भारी भीड व बडे नेताओ के मौजूद रहने से कार्यकर्ताओ का जोश दमदार देखने को मिला । बाद में भक्त निवास पर गहलोत व पायलेट ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और प्रेस से रूबरू हुये।




Recent Comments