मृतक पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का था करीबी, 4 वर्ष पहले मृतक के भाई की है कर दी गई थी हत्या
सिवान। बसंतपुर थाना क्षेत्र के गुरुवार की देर शाम शेखपुरा में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान सरिया श्रीकांत पंचायत के निवासी राष्ट्रीय समाजवादी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुल्फिकार अली भुट्टो के रूप में हुई है। जिन्हें अपराधियों ने थाना क्षेत्र के बरदाहा मोड़ के पास गोली मार दी जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पूर्व सांसद शहाबुद्दीन का करीबी बताया जाता है।हत्या की इस वारदात से इलाके समेत पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि जुल्फिकार अली भुट्टो के भाई मिनहाज खान की 4 वर्ष पूर्व गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और गुरुवार की देर शाम मिनहाज के भाई जुल्फिकार को भी हथियार बंद अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की छानबीन कर रही है।महाराजगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलत्स कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं,और सिवान एसपी अभिनव कुमार के भी पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।




Recent Comments