इसुआपुर(सारण)। सीएचसी इसुआपुर में गुरुवार से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोविड की वैक्सीन दी जाएगी। हेल्थ मैनेजर प्रवेश रजा ने बताया कि वैक्सीन नहीं होने से पिछले दो दिनों से वैक्सीनेशन का कार्य बंद था। लेकिन अब वैक्सीन उपलब्ध हो गई है। उन्होंने लोगों से अपना स्लॉट बुक कराने की अपील भी की है।