खेत मे मवेशी चराने से मना करने पर मारपीट -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण):
“””””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढ़ा गाँव मे खेत मे मवेशी चराने से मना करने पर मारपीट करने एवं पॉकेट से एक हजार रुपए छिन लेने का मामला सामने आया है ।
इस संबंध मे रामगढ़ा गाँव निवासी अमरनाथ मांझी ने स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे उन्होंने आरोप लगाया है कि गाँव के ही जीवनन्दन राय , गोलु राय , अविनाश राय , राजीव कुमार राय एवं मनीष राय मेरे खेत मे मवेशी चरा रहे थे मना करने पर वे लोग जाति सुचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगे एवं मेरे पॉकेट से एक हजार रुपए छिन लिए ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है ।




Recent Comments