सारण :चरिहरा गांव में पुलिस ने छापामारी कर चार बोतल अंग्रेजी शराब किया बरामद
मशरक
गुप्त सूचना पर मशरक पुलिस ने थाना क्षेत्र के चरिहारा गांव में छापेमारी कर अर्जुन पंडित के घर से चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया। हालांकि मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।पुअनि पुरूषोत्तम नारायण सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में 180 एम एल की दो बोतल एवं 750 एम एल की दो बोतल शराब बरामद हुआ है। इस संदर्भ में अर्जुन पंडित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुआ है।