सिवान :विधवा को प्रताड़ित करने के मामले की एएसपी ने की जांच
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
हसनपुरा:
विधवा को प्रताडित करने के मामले में शनिवार को एएसपी कार्तिकेय शर्मा ने थाने के सिसवां कला गांव पहुंच कर जांच किया. इस मामले में रूपा देवी ने अपने ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में एसपी को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी. उक्त महिला के पति धनंजय सिंह का विदेश में पिछले 21 जनवरी की मृत्यु के पश्चात पति के बड़े भाई तारकेश्वर सिंह व मृत्युंजय सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने सम्पति हड़प कर जेवर, पासपोर्ट व अन्य कागजात लेकर प्रताड़ित कर रहे थे. जिससे तंग आकर रुपा देवी ने एसपी के पास शिकायत की थी. मौके पर थानाध्यक्ष अतुल राज भी उपस्थित रहे.




Recent Comments