खाद्य व्यवसायी हरि शंकर हत्याकांड में गवाही समाप्त
#प्रवेज़ अख्तर/सीवान :
एडीजे दो अवधेश कुमार दूबे की अदालत में चल रहे खाद्य व्यवसायी हरि शंकर निर्मम हत्याकांड के मामले में अभियोजन के तरफ से गवाही पूरी हो गयी. अगामी 16 फरवरी को अभियुक्तों का 313 का बयान होगा. बताते चले कि खाद्य व्यवसायी हरि शंकर सिंह 15 नवंबर 2015 को सुबह 6 बजे पचरूखी प्लेटफार्म पर टहल रहे थे. उसी दौरान अपराधियों ने बोलेरो गाड़ी से अपहरण कर लिया था. 25 नवंबर को शव को नौ टुकड़ों में शव जामो थाना के डुमरा गांव के बाहर खेत से बरामद किया गया था. एपीपी रघुवर सिंह ने बताया कि अभियोजन के तरफ से साक्ष्य पूरा हो चुका है. इस मामले में पप्पू सिंह, सविता देवी, परमेंद्र सिंह, रंजन सिंह, अजय राय, प्रिंस कुमार, महंत सिंह आरोपी है.




Recent Comments