
मुखिया संघ ने अपने अधिकारों के कटौती पर जताया एतराज
—–
दैनिक खोज ख़बर ब्यूरो ,सारण
——
छपरा ( सारण ):-
सोनपुर प्रखण्ड के जिला परिषद् डाक बंगला के प्रांगण में जिला मुखिया संघ की बैठक आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता जिला मुखिया संघ अध्यक्ष सह बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने की । वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुये अशोक कुमार सिंह ने कहा की बिहार सरकार दिन प्रतिदिन मुखिया के अधिकारों को कटौती कर रही है और वहीं अपनी चुनावी एजेन्डों को पूरा करने के लिये केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की पंचायत को मिलने वाली राशि को मुख्यमंत्री 7 निश्चय योजना में कन्वर्ट कर बन्दरबाट करना चाह रही है जिसके खिलाफ में पूरे बिहार प्रदेश के मुखिया महासंघ ने हाईकोर्ट में बिहार सरकार के खिलाफ याचिका दायर किया है जिसमें एकल बेंच ने सुनवाई करते हुये पंचायत की राशि को 7 निश्चय में न देने के लिये रोक भी लगा दिया है और वहीं मामले की सुनवाई के लिये केश को डबल बेंच में भेजकर हाईकोर्ट ने बिहार सरकार से 15 दिनों में जवाब तलब मांगा है ।
वहीं गङखा प्रखण्ड के मुखिया सह जिला मुखिया संघ के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार राय ने जिला परिषद् अध्यक्षा मीणा अरुण के पति मुखिया अरुण सिंह पर जानलेवा हमले की निंदा करते हुये पूरे सारण जिला मुखिया संघ के तरफ भर्त्सना की और वहीं इस सरकार में आये दिन पंचायत प्रतिनिधियों पर जानलेवा हमला हो रहा है और इस सरकार में कोई पंचायत प्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है । इसके लिये प्राथमिकता के तौर पर पंचायत प्रतिनिधियों को आर्म्स के लाईसेन्स की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग करने की कही ।
वहीं इसुआपुर मुखिया संघ अध्यक्ष सह सारण जिला मुखिया संघ के मिडिया प्रभारी संगम बाबा ने पूरे बिहार प्रदेश के मुखियाजी लोगों को एकजूट होकर अपने अधिकारों को बचाने के लिये बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही । और वहीं राशन-किरासन कार्ड बनवाने व राशन-किरासन में नया नाम जोङने में जटिल प्रक्रिया को लेकर आवाज उठाने की बात कही और आवेदन अनुमण्डल में न जमा कर प्रखण्डों के RTPS काउन्टर पर जमा करने के प्रस्ताव को रखा । ताकी आम जनता को कठिनाईयों का सामना न करना पङे ।
वहीं जिला परिषद् अध्यक्षा मीणा अरुण ने मुखियाजी लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की बात कही ।
वहीं मंच का संचालन सोनपुर के प्रखण्ड अध्यक्ष नरोत्तम सिंह उर्फ बबलु सिंह ने की । बैठक में जिले के सभी प्रखण्डों से आये प्रखण्ड अध्यक्ष व मुखियाजी लोग शामिल थे । जिसमें मुखिया अरुण सिंह , अमर सिंह , माँझी के मुखिया अशोक सिंह, दिलिप राय, किशोर प्रसाद , राजकिशोर सिंह, गजेन्द्र सिंह, नागेन्दर सिंह समेत सैकड़ों मुखियाजी लोग उपस्थित थे ।
——–
न्यूज़ इनपुट-सरोज गिरी उर्फ संगम बाबा (मीडिया प्रभारी,सारण जिला मुखिया संघ)




Recent Comments