बिहार:पत्रकार महा-सम्मेलन को लेकर रक्सौल में एनयूजेआई की बैठक सम्पन
# कई ज्वलंत मुद्दों पर वक्ताओं ने व्यक्त किये अपने विचार
#सम्मनित किये गए प्रदेश व जिला के पदाधिकारी

रक्सौल : 
स्थानीय  होटल गुलमोहर के सभागार में नेशनल यूनियन आॅफ जर्नलिस्ट्स (आई), बिहार के पूर्वी चम्पारण की रक्सौल इकाई की बैठक हुई । बैठक में पत्रकारों की दशा-दिशा के साथ आगामी 25-26 फरवरी को मोतिहारी में आयोजित पत्रकार महासम्मेलन व विराट कवि सम्मेलन की सफलता के लिए विचार-विमर्श किया गया। वहीं इस शुभ अवसर पर प्रकाशित होने वाले स्मारिका तथा कार्यक्रम के लिये अनुमंडल स्तर पर टीम का गठन किया गया व इस दौरान पत्रकारों के हित के लिए कई निर्णय भी लिया गया। बैठक में पत्रकारों के कई ज्वलंत मुद्दों पर विमर्श के साथ निष्पादन हेतु आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान अपने विचार व्यक्त करने वाले पत्रकारों में मोहन सिंह प्रभाकर,अजित सिंह, धनंजय मिश्र, मो सैफुल्लाह, जयनारायण कुमार, अरुण ओझा, जितेंद्र सिंह,दीपक अग्निर्थ के साथ प्रदेश सचिव बिनोद सिंह, राजन दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रंजीत तिवारी व अन्य पत्रकार उपस्थित थे। दो सत्रों होने वाले इस कार्यक्रम का अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार व मंच संचालन अमरदीप गुप्ता ने किया।

ऐसी है महा सम्मेलन की रूपरेखा
————————————-
कार्यक्रम के प्रथम दिन जिले के सभी अखबार  के जिला प्रभारी, चैनेल के हेड सहित गणमान्य लोगों को सम्मानित किया जायेगा तथा पत्रकारों की वर्मान दशा-दिशा पर विचार किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश समेत दूसरे प्रदेश से आए लोगों के अनुभव से लाभ उठाया जाएगा। प्रथम दिन पत्रकारों की सभा के बाद शाम में कवि सम्मेलन-शेरो शायरी का आयोजन किया जायेगा। जिसमें देश के चोटी के कवियों को आमंत्रित किया गया है। सत्र के दूसरे दिन बाहर से आने वाले अतिथियों को चम्पारण की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू हो सके। सम्मेलन को यादगार बनाने के लिए एक स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। बैठक में पत्रकारो ने पत्रकार आपदा कोष के लिए एक संयुक्त खाते खोले जाने का भी निर्णय लिया। खाता में जिले के सभी पत्रकार अपनी इच्छानुसार राशि जमा करायेंगे। जो आपदा के साथ पत्रकारो के उपर आने वाली मुसीबतो में काम आएगी।

—————————————
बैठक दुसरे सत्र में संगठनात्मक चर्चा की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष रंजीत तिवारी ने कहा कि प्रबंधन की उपेक्षा के कारण विपरित परिस्थितियों में पत्रकारों की मदद के लिए कोई नहीं आता है। जब हम खुद अपनी मदद नहीं करेंगे तबतक हमारी समस्याओं पर कोई दूसरा ध्यान देने वाला नहीं है।  इसके लिए अविलंब एक पत्रकार आपदा कोष का गठन करने की आवश्यकता है। जिससे किसी पत्रकार को मदद पहुंचाई जा सके। इसकी निगरानी का जिम्मा भी पत्रकारों के जिम्मे रहेगा। ताकि हाल में में कार्ड देने, संघ के लिए राशि मांगने जैसे कुछ लोगों की गलत कार्रवाई से पत्रकारों को निजात मिल सके। उक्त विचार का मौके पर मौजूद लोगों द्वारा प्रसंसा किया गया। वहीं अनुमंडल के संयोजक बिपिन कुशवाहा तथा अन्य पत्रकारों ने आपदा कोष के गठन में रक्सौल की अहम भूमिका रहने का एक स्वर में वादा किये।
सम्मनित किये गए प्रदेश व जिला के पदाधिकारी
————————————
बुधवार को संपन्न बैठक में प्रदेश सचिव बिनोद कुमार सिंह , राजन दत्त द्विवेदी, सह संरक्षक संजय कुमार सिंह व जिलाध्यक्ष रंजीत तिवारी तथा मो सैफुल्लाह व अशोक कुमार को अंग वस्त्रों व बुक्के के साथ फूल माला से सम्मानित किया गया। 
 बैठक में उपस्थित पत्रकार गण
———————————-
बैठक में प्रदेश सचिव बिनोद कुमार सिंह,राजन दत्त द्विवेदी, जिला सह-संरक्षक संजय कुमार सिंह जिलाध्यक्ष रंजीत तिवारी, देवेन्द्र सिंह, स्थानीय अनुमंडल संयोजक बिपिन कुशवाहा, मोहन सिंह प्रभाकर, अजित सिंह, अश्विनी झा, अमरदीप गुप्ता, धनंजय कुमार मिश्रा, हरिओम सर्राफ, संदीप कुमार, नूतन चंद्र त्रिवेदी, रविरंजन वर्मा, अर्जुन तिवारी, मुकेश कुमार, ब्रिजेश कुमार कुशवाहा, संजय कुमार कुशवाहा, दीपक कुमार,जितेंद्र कुमार, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,अनुज कुमार दास, तरुष कुमार, सुबोध कुमार पांडेय, रेयाज आलम लड्डू, अरुण कुमार ओझा, विशाल कुमार, अंकित कुमार ,पप्पू गिरी, अमित कुमार, सुनील कुमार सहित दर्जनो पत्रकार मौजूद थे।