दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
जिला रेड क्रॉस द्वारा इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेन्ट व यूनिसेफ के सहयोग से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे सामुदायिक स्तर पर हाईजीन प्रोमोशन संबंधी दसवें कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ठकराहा अंचल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय, युगुल टोला, श्रीनगर में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। मास्टर ट्रेनर के रूप में पहुँचे इमरान कुरैशी, प्रगति कुमारी गुप्ता, राजू कुमार राम ने बाढ़ के दौरान एवं बाद की सावधानियों, हाथ की सफाई के लिए हाथ धोने की विधि (प्रयोग द्वारा), व्यक्तिगत स्वच्छता, घर तथा आस-पास की सफाई, दस्त में देखभाल एवं ओआरएस बनाने की विधि एवं उसका उपयोग, मलेरिया से बचने एवं इसे देखभाल करने के तरीके पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। साथ ही समुदायों के बीच स्वच्छता संवर्धन पर विशेष बल दिया। मौके पर रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य अजहर आलम, विद्यालय के प्रधान शिक्षक अजय कुमार चौरसिया, शिक्षिका कुमारी अनिता कुशवाहा, रबिता कुमारी सहित ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। उक्त जानकारी रेड क्रॉस सचिव जगमोहन कुमार ने दी।





Recent Comments