सारण:कुहासे का कहर , बाइक सवार की सड़क दुर्घटना में मौत

परसा
परसा दरियापुर एसएच 73 पर दरियापुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर के समीप परसा के बभन गावा निवासी रामायण ठाकुर की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि रामायण ठाकुर अपने पोता अमित के साथ बाइक से सोनपुर स्टेशन गुजरात जाने के लिए अहले सुबह घर से निकले थे ।तभी स्टेट हाई वे मार्ग73 पर दरियापुर के हरिहरपुर के समीप तेज कुहासा में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार कर कुचल दिया जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई ।जबकि मृतक का पोता अमित जख्मी हो गया ।जिसे दरियापुर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया ।
इधर घटना को लेकर पत्नी मालती देवी पोता अमित कुमार सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।




Recent Comments