कार्ड बदलने के आरोप में एक गिरफ्तार
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : स्थानीय पुलिस ने एटीएम कार्ड बदल रुपए निकासी के आरोप में जीबी नगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ निवासी विपिन बिहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में करहीं खुर्द निवासी सुभाष यादव के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
घटना के संबंध में सुभाष यादव ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब दो बजे मेरे मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने अपने को यूटीआई कंपनी का कर्मी बताया और मुझसे मेरी पत्नी मिंता देवी का आधार नंबर, पैन व एटीएम कार्ड के जांच की बात कह घर पर ही रहने को कहा। इसके बाद शाम के करीब 6 बजे वह आया एवं मेरी पत्नी का आधार, पैन व एटीएम कार्ड मांगा।




Recent Comments