राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-

मझौलिया।प्रखंड क्षेत्र के बहुअरवा पंचायत के कचहरी टोला स्थित रामजानकी मठ के महन्थ वीरेन्द्र दास ने अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को एक लिखित आवेदन दिया है।आवेदक ने आवेदन में लिखा है कि गांव के ही असमाजिक लोगों द्वारा मझौलिया विसुनपुरवा मुख्य सड़क में विभाग द्वारा आरसीसी पुल बनवाई गई थी जिससे बरसात में मठ का जल निकासी होता था।असमाजिक तत्व द्वारा आरसीसी पुल के दोनों तरफ से मिट्टी भरकर झोपड़ीनुमा घर बना ली गई है, जिसके चलते करीब पांच विघहा जमीन का फसल बर्बाद हो गया है।इस संदर्भ में अंचलाधिकारी जौवाद आलम ने बताया कि हल्का कर्मचारी से जांच करा रहा हूँ,जांच के बाद अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध होगी कानूनी कार्यवाही।