स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : बुजुर्गों को संरक्षण व आदर देने वाला परिवार एवं समाज सदा समृद्ध व खुशहाल रहता है तथा हमेशा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहता है। उक्त बातें अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शहर के सिटी हॉस्पिटल में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए इप्टा की अध्यक्ष व पूर्व बीडीओ तप्ती वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के पास अनुभव का अकूत खजाना होता है, जिसका इस्तेमाल कर युवा पीढ़ी अपने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर सकती है। मनोज मिश्र ने कहा कि मौजूदा परिवेश में गिरते पारिवारिक – सामाजिक मूल्यों के वजह से हमारे बुजुर्ग असुरक्षित, उत्पीडित एवं उपेक्षित हो रहें हैं। जबकि उम्र के इस आखिरी पड़ाव पर उनके निरंतर स्वास्थ्य देखभाल के साथ साथ उन्हें सामाजिक, आर्थिक व भावात्मक सहयोग के बेहद जरुरत है। कार्यक्रम का संचालन मोइज अहमद ने किया। शिविर में आये डॉ. सोहेल अब्बास, नईम अहमद, सदा कमर, रहमत अली, संतोष प्रसाद, शिमैला हैदर, मोनिका कुमारी सहित एक दर्जन चिकित्सकों ने हड्डी, दांत रोग, इएनटी, बाल रोग व महिला रोग से जुड़े करीब सात सौ मरीजों का निशुल्क उपचार किया। साथ ही मरीजों को पैथोलोजिकल जांच की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई।




Recent Comments