लूटे गए बूथ रामपुर में दुबारा मतदान आज
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन. प्रखंड क्षेत्र के पैक्स रामपुर में चुनाव के लिए आज मतदान कराए जाएंगे जिसकी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है बतादें कि 15 दिसंबर को राजकीय मध्य विद्यालय रामपुर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराए जा रहे थे. तब दर्जनों की संख्या में असामाजिक तत्वों ने मत पेटियां लूट कर पानी डाल दी थी. जिससे चुनाव के दिन भगदड़ मच गई थी. जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे हालांकि असामाजिक तत्वों के खिलाफ एमएच नगर की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पैक्स मतदान को रद्द कर दिया गया था बावजूद विभाग व जिलाधिकारी के निर्देश पर दोबारा पैक्स की चुनाव आज प्रशासन की देखरेख में मुस्तैदी के साथ कराई जाएगी.
————–




Recent Comments