पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

मझौलिया: अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत आर्थोकेयर स्लीपर मैन की टीम ने मझौलिया प्रखण्ड के तीन स्कूलों का भ्रमण किया। प्राथमिक विद्यालय करमवा धनेश महतो के टोला, मध्य विद्यालय करमवा बाजार और प्राथमिक विद्यालय भटवलिया में टीम ने उन सभी बच्चों को चप्पल पहनाया जिनके पैर नंगे थे। स्लीपर मैन टीम के प्रमुख और प्रख्यात हड्डी, जोड़ एवं नस रोग विशेषज्ञ डा उपेन्द्र कुमार ने बताया कि छावनी स्थित आर्थोकेयर अस्पताल के सौजन्य से विगत वर्षों से सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच चप्पल, कापी, कलम, पेंसिल सहित बैग का वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में लगभग पांच सौ से अधिक बच्चों और बीस विद्यालयों में अब तक हमारी टीम गई है। श्री कुमार ने बताया कि आगे भी हमारा यह काम होता रहेगा। टीम का लक्ष्य है कि सभी जरूरतमंदों तक ये सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। श्री कुमार ने इस कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए सभी शिक्षकों सहित वैद्यनाथ कुमार का आभार व्यक्त किया। मौके पर कार्यक्रम के जिला संयोजक डा दुर्गा दत्त पाठक,कुन्दन कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

स्कूली बच्चों के साथ डा उपेन्द्र कुमार.