मोतिहारी: स्वच्छता, स्वस्थ व सुंदर चंपारण निर्माण के लिए लिये नरसिंह बाबा मंदिर के प्रांगण में ग्रामीण विकास समिति की बैठक सम्पन्न

मोतिहारी (पू च) बुधवार को स्थानीय नरसिंह बाबा मंदिर के प्रांगण में ग्रमीण विकास समिति के कार्यकारणी की बैठक समिति के अध्यक्ष राजाराम सिंह के नेतृत्व में की गई। इस दौरान जिले को स्वच्छ, स्वस्थ , अपराध मुक्त, भ्र्ष्टाचार मुक्त, नशा व दहेज मुक्त करने के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने का संकल्प लिया गया।
वहीं बैठक में गांधी के सपनों को साकार करने के लिए जिले में डोर-टू-डोर कार्यक्रम चलाकर जनसंपर्क करने का निर्णय लिया। बैठक में मुखिया बेबी आलम, देवेन्द्र सिंह, जगजीवन पासवान, संतोष शर्मा, मोहम्मद सैफुल्लाह, बिट्टू यादव, संजय सत्यार्थी, रवि प्रकाश विश्वास, कृष्ण मोहन पांडेय,रौशन कुमार, नंदकिशोर तिवारी, उमेश कुमार सिंह, अशोक हाजरा, प्रियरंजन कुमार, भुजलाल यादव सहित अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments