ट्रेन से आत्महत्या के प्रयास में एक युवक हुआ जख्मी

मढ़ौरा(सारण) ।
थाना क्षेत्र के तेजपुरवां हाल्ट स्टेशन ढ़ाला के करीब एक युवक ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गया । दुर्घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग भाग कर पहुंचे । घटना में एक 23 वर्षीय युवक को गंभीर रुप से जख्मी देख स्थानीय युवकों ने मानवता दिखाई और जख्मी को लेकर मढ़ौरा रेफरल अस्पताल पहुंचे ।जहा युवक का प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है । जख्मी युवक के पास से उसकी पहचान का कोई कागजात नही मिला है । जख्मी युवक अर्ध बेहोशी में था इससे उसकी पहचान नही हो सकी थी । मढ़ौरा रेफरल अस्पताल ने जख्मी की गंभीरता को देख छपरा रेफर कर दिया है ।




Recent Comments