परसा(सारन): गांधी जी के पूरे जीवन काल के बारे मे प्रेरणा लेकर देश में एक बार फिर उस अध्याय में लौटाकर के इस संकल्प के साथ स्वच्छ भारत पलास्टिक बैन के साथ नये भारत के निर्माण हो रहा है।जिले मे जहां 22से 24 घंटा तक बिजली की व्यवस्था की गयी है।उक्त बातें गांधी जी की 150 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री स सांसद राजीव प्रताप रुडी ने कही।उन्होंने कहा कि पुरे देश में मे चल रहे गांधी संकल्प यात्रा अभियान के तहत हरपुर परसा शोभेपरसा परसा परसा मथुरा दरोगा राय चौक तक पदयात्रा कर गांधी जी के संकल्प को पूरा करने में सहयोग करने के लिए अपील किया।पदयात्रा के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री स्व दरोगा प्रसाद राय के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दिया।

सांसद कार्यालय पर उन्होंने कहा कि नहर का लाभ जो किसानों को मिलना चाहिए वह अबतक नहीं मिल सका है।गंडक मे सुधार की जरुरत है।किसानो को सिचाई सुबिधा के लिए जमीन के अंदर पाईप लाइन के माध्यम से किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का काम किया जाने की बाते कही।

पदयात्रा में अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू सिंह परसा के पूर्व विधायक छोटे लाल राय ,राकेश सिंह,मनोज सिंह, अर्जुन सिंह,कामेश्वर सिंह, मो करमुल्लाह ब्रजेश सिंह प्रभात दुवे विकास कुमार सिंह चन्दन सिंह राजमोहन सिंह समेत सैकड़ों एनडीए कार्यकर्ता शामिल थे।