बारिश का पानी छत से गिराने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
#परवेज अख्तर/सिवान,
मैरवा (सिवान) : थानाक्षेत्र के सेमरा गांव में शनिवार की देर शाम छत से बारिश का पानी गिराने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपट हो गई। मारपीट की इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हाे गए। घायलों में एक पक्ष के जंगबहादुर पासवान जबकि दूसरे पक्ष के शिवशंकर राम व सोनू कुमार शामिल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बारिश का पानी छत से गिराने को ले जंगबहादुर पासवान और शिवशंकर राम के बीच तू तू-मै मै हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनोे ओर से लाठी डंडे चलने लगे। इस दौरान जंगबहादुर पासवान, शिवशंकर राम व सोनू कुमार घायल हो गए। स्थानीय लाेगों की मदद सेे घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।
………………………………………….




Recent Comments