
सोनपुर (सारण)।सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर में शनिवार की शाम गंगा नदी में स्नान करने गए एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सबलपुर बभनटोली निवासी राम शर्मा के पुत्र हर्ष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम हर्ष कुमार अपने एक दोस्त के साथ सबलपुर नया बाजार स्थित बद्री घाट पर गंगा स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अचानक हर्ष का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद युवक ने उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ घाट पर जमा हो गई। समाजसेवी अविनाश शर्मा ने बताया कि मृतक इंटर का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के कारण शनिवार रात को तलाशी अभियान शुरू नहीं हो सका। प्रशासन ने बताया है कि रविवार सुबह एसडीआरएफ (SDRF) की टीम को खोजबीन के लिए बुलाया गया है।हर्ष की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में इस दुखद घटना से शोक की लहर है।




Recent Comments