
मांझी(सारण) । स्थानीय बलिया मोड़ से मांझी पुलिस ने मंगलवार को शराब से लदी एक टाटा सफारी गाड़ी जब्त किया। पुलिस ने इस दौरान तीन युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब के तस्कर उतर प्रदेश से बिहार में शराब लेकर आ रहै हैं।।सूचना के आधार पर बलिया मोड़ पर विशेष वाहन चेकिंग लगया गया। चेकिंग के दौरान यूपी की ओर से सफेद रंग की एक टाटा सफारी गाड़ी तेजी से आ रही थी।वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस पदाधिकारियों ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया तो चालक तेजी से गाड़ी को लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने गाड़ी को पकड़ कर जांच किया। जांच के दौरान गाड़ी से दो तरह की अंग्रेजी शराब बरामद की गयी। गिरफ्तार तस्करों तथा चालक क्रमशः पटना जिले के बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा गांव निवासी बिट्टू कुमार,राकेश रौशन तथा राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर गांव निवासी रोहित कुमार बताया जाता है। बरामद शराब की मात्रा 371 लीटर बतायी जाती है। वाहन चेकिंग में एएसआई जय प्रकाश पांडेय, जितेंद्र प्रसाद सिंह, विद्यानंद मिश्रा के अलावे जिला शस्त्र बल के जवान शामिल थे।




Recent Comments