इसुआपुर (सारण) – भारत सरकार के महत्वकांक्षी उज्वला योजना के तहत निपनिया पंचायत के 36 लाभुकों को मुफ्त गैस सिलेंडर तथा कनेक्शन दिया गया ।निपनिया पंचायत के निपनिया मंदिर के परिसर में मुखिया प्रतिनिधि तथा पंचायत के पूर्ब मुखिया रामप्रकाश दास के देख रेख में लाभुकों को गीता भारत गैस के प्रबन्धक द्वारा कनेक्शन दिया गया ।मौके पर ग्रामीण बिनोद कुशवाहा, लक्ष्मण दास, अशोक राय,महमद निजाम,भोला दास,रविकुमार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे ।