पानापुर(सारण) मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय में संचालित सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशानिर्देश दिया।उन्होंने सामुदायिक किचेन में खाना खा रहे लोगो से भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली एवं केंद्र में कार्यरत रसोईयों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया।उन्होंने कहा कि भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता नही किया जाएगा ।एसडीओ ने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही एवं कोरोना गाइडलाइन का हर हाल में पालन करने को कहा ।एसडीओ के निरीक्षण के दौरान जिला पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह ,बीडीओ मो.सज्जाद ,सीओ रणधीर प्रसाद ,बीसीओ पंकज कुमार , केंद्र प्रभारी नरेश प्रसाद ,विनोद सिंह आदि मौजूद थे।