तुरकौलिया मे इफको बाजार का केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने किया उदघाटन
तुरकौलिया प्रखण्ड के बोरिंग चौक स्थित इफको बाजार का उदघाटन रविवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सि़ह ने किया। जहाँ अपने उदघाटन भाषण मे मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इफको बाजार खुलने से किसानो को सरकारी उचित दर पर सभी प्रकार का रसायनिक खाद-बीज, किटनाशक दवा, पशु अहार मिलेगा।
साथ ही केन्द्र पर एक नर्स रहेगी जो किसानो का हेल्थ चेकअप भी करेगी।वही इफको बाजार पर कृषि वैज्ञानिक रहेंगे, जो खेत की मिट्टी जांच के अलावे किसानो को मुफ्त मे बेहतर खेती करने गुण-मंत्र सिखायेगे एवं फसलो मे लगे विमारी से छुटकारा पाने के लिये वैज्ञानिक ढ़ंग से राय देंगे।उत्पादन बढा़ने की विधि भी बतायेगे।
जो किसान यहा से खाद खरीदेगे, उन्हे प्रत्येक बोरी पर 4 हजार रूपये का बीमा साल भर के लिये इफको करेगी। यह लाभ 25 बोरी के खरीद तक दिया जायगा।यानी कि एक साल मे 25 बोरी खरीदने पर एक लाख का बीमा का लाभ भी किसानों को मिलेगा।
इफको बाजार उदघाटन करने के बाद मंत्री ने जिले मे बनने वाले 65 सड़को का शिलन्यास भी यही से किया। जिसमे 31 सड़के तुरकौलिया और हरसिद्धि की थीं। सड़को के शिलन्यास के मौके पर हरसिद्धि विधायक राजेन्द्र कुमार राम मौजूद थे।
इसके बाद मंत्री जी सीधे प्रखण्ड कार्यालय परिसर पहुचे। जहां उन्होने कौशल विकास युवा केन्द्र का उदघाटन किया।अपने उदघाटन भाषण उन्होने कहा कि आज का युग कम्प्युटर का युग है।हर आदमी के लिये इसका शिक्षका लेना जरुरी है। कौशल विकास केन्द्र पर जो बच्चे कम्प्युटर सिखेंगें। उन्हे नौकरी आसानी से मिल जायगी। आजकल कम्प्युटर की मांग बढ़ गयी है।
कम्प्यटर की पढा़ई करते छात्र-छात्राओ को देखकर मंत्री ने खुश होकर 80 बच्चे -बच्चियो को 100-100 रुपये मिठाई खाने के अपने पास से दिये।
मौके पर मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, कल्याणपुर विधायक सचिंद्र सिंह, विधान पार्षद बब्लु गुप्ता, विधायक श्यामबाबु प्रसाद यादव, गोविंदगंज विधायक राजु तिवारी, पूर्व हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, पूर्व विधान पार्षद रामजी प्रसाद शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता के अलावे व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष सिंह कुशवाहा, लालबाबु शर्मा, ई0 रमेश पासवान, अनिरूद्ध सहनी आदि उपस्थित थे।




Recent Comments