एसएसपी मनु महाराज ने 36 जवानों को किया बर्खास्त

#रिपोर्ट / सन्नी भगत
पटना :राजधानी के पुलिस लाइन से फरार जवानों के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. फरार दो सौ में 36 जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है. डीआईजी सेंट्रल रेंज राजेश कुमार के निर्देश पर एसएसपी मनु महाराज ने जवानों को बर्खास्त किया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन जवानों ने अपना त्यागपत्र भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया. लिहाजा इसे बर्खास्तगी की कार्रवाई कही जाएगी.
उनके मुताबिक बाकी के जवानों का जवाब नहीं मिला तो उन्हें भी सस्पेंड कर दिया जाएग.। डीआईजी सेंट्रल रेंज के मुताबिक जिन दो सौ जवानों को चिह्नित किया गया था, उनमें 69 जवान अब भी फरार हैं. उन पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. एक जेल में है और एक के फर्जी तरीके से बहाली होने की बात का पता चला है.
दो अन्य जवानों का पता सत्यापित नहीं हो सका है. डीआईजी ने बताया कि कार्रवाई शुरू होते ही 11 ने योगदान दे दिया. 52 जवान ऐसे हैं जिनका वेतन अब भी रुका हुआ है. इन सभी पर एसएसपी के स्तर से कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि हाल ही में पटना के सेंट्रल रेंज डीआईजी राजेश कुमार ने पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण किया था.
जब डीआईजी ने पुलिस लाइन में जवानों की हाजिरी पर नजर दौड़ायी तो पता चला कि दो सौ गायब हैं. उनका कोई अता-पता नहीं था. एक-एक कर सभी को नोटिस भेजा गया इसके बाद पुलिस अफसरों ने कार्रवाई शुरू कर दी.




Recent Comments