सिवान :शराब संग जहरखुरानी गिरोह के दो सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे 
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 

सिवान: 
बिहार में भले ही शराबबंदी लागू है लेकिन शराब तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है। शराब भगवान की तरह हो गया है जो दिखता तो कही नहीं है लेकिन मिलता हरेक जगह है। भले ही सूबे के मुखिया नितीश कुमार शराबबंदी पर अपनी पीठ थपथपा रहे है लेकिन धरातल पर शराबबंदी फेल है। राज्य का सीमावर्ती जिला होने के कारण सिवान में शराब की बिक्री काफी जोर-शोर से जारी है। आये दिन शराब कारोबारी पुलिस गिरफ्त में आते रहते है। इसी क्रम में आज  जिले के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोपालगंज मोड़ से 30 फ्रूटी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी जहरखुरानी गिरोह का सक्रिय सदस्य भी बताया जा रहा है। जहरखुरानी के मामले में वह जेल भी जा  चूका है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि अवैध शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति जहरखुरानी गिरोह का सदस्य है तथा उसे 30 फ्रूटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कारोबारी जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के चौकी हसन पंचायत के अलावल टोला गांव निवासी रामायण चौधरी का पुत्र लालबाबू चौधरी है। 
वही दूसरी ओर मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरहन गोपाल में छापेमारी कर बोसिहर प्रसाद का पुत्र बबलू कुमार को 12 पीस फ्रूटी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने नए उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्रथमिकी दर्ज करते हुए दोनों गिरफ्तार शराब कारोबारी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया जहा से न्यायधीश ने दोनों को जेल भेज दिया।