नवादा / रजौली:सीएसपी संचालक की हत्या के बाद जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम

रजौली :थाना क्षेत्र के कर्मा मोड़ के समीप बुधवार कि शाम में सीएसपी संचालक अनिल कुमार यादव की हत्या के मामले में गुरुवार की शाम में पटना से फॉरेंसिक लैब की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद 4 सदस्य टीम घटनास्थल करमा कला गांव जाकर वहां खड़ी बाइक पर लगे खून के सैम्पल लिए एवं टीम ने जमीन पर गिरे खून के भी नमूने लिए,साथ मे वहां की मिट्टी भी ली।
फॉरेंसिक टीम ने आसपास के जगहों की भी जानकारी ली।टीम द्वारा सैंपल लेने के समय प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव कुमार वहां उपस्थित थे।
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्याकांड मामले में विधी विज्ञान प्रयोगशाला पटना चार सदस्यीय टीम द्वारा घटनास्थल से सैंपल लिए गए हैं। जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।
फिलहाल अज्ञात अपराधियों की खोजबीन की जा रही है।मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद नामजद अभियुक्त सुनील पासवान की गिरफ्तारी कर ली गई है।
#रिपोर्ट / सन्नी भगत