सारण : मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना कार्य में अधिकारी व मुखिया द्वारा मनमानी करने का वार्ड सदस्यों ने लगाया आरोप, एसडीओ ने जांच का दिया भरोसा
अमनौर /सारण
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल -जल निश्चिय योजना कार्य मनमाने तरीके से कराये जाने के खिलाफ तीन दर्जन से अधिक वार्ड सदस्यों ने मढौरा एसडीओ से लिखित आवेदन देकर जांच करने की गुहार लगाई है. एक गुरूवार को प्रखंड वार्ड संघ के अध्यक्ष पति नंदकिशोर शुक्ला सहित दर्जनों सदस्यों ने अपने शिकायत में बताया है कि प्रखंड में नल -जल निश्चय योजना का कार्य जैसे -तैसे व मनमाने ढंग से कराये जा रहे हैं. जहां पूर्व के चयनित वार्डों को छोड़कर दूसरे वार्डो में कार्य कराये जा रहे है. मुखिया व अधिकारी की मिलीभगत से सरकार के दिशा निर्देशों को ताक पर रख कर योजनाओं का संचालन कराया जा रहा है. सदस्यों ने आगे बताया कि सत्र 2017-18 के चयनित वार्डों के नल-जल निर्माण कार्य छोड़ , सत्र 2018-19 के लिये चयनित वार्डों में वार्ड सदस्यों पर दबाव बनाकर मनमाने ढंग से कार्य शुरू कराये जा रहे हैं. जो कहीं से न्याय संगत नहीं है. सदस्यों ने एसडीओ से उपर्युक्त संबंधित वार्डों में जहां पहले से चयनित है. यथाशीघ्र कार्य शुरू कराने की मांग की है. लिखित शिकायत देने वालो में मुख्य रूप से हरेन्द्र राम , तारकेश्वर ठाकूर , बिजय राम , कन्हैया कुमार राम , नागेश्वर साह , राजेन्द्र प्रसाद , सुरेन्द्र बैठा ,दिलकुमार साह , चुन्नी देवी , बिमला देवी , रामावती देवी ,कमली देवी , सलमा खातून , सविता देवी, मदन पाण्डेय, रामनाथ माझी आदि ने सहित दर्जनो वाार्ड सदस्य हैं. इधर एसडीओ संजय राय ने जल -नल निश्चय योजना के कार्यों को जांचकर इसके क्रियान्यवयन में तेजी लाने का आश्वासन दिया.




Recent Comments