—————–
नहर में बाइक गिरने से दो गंभीर, रेफर
#परवेज़ अख्तर/भगवानपुर हाट (सिवान)
थाना क्षेत्र के मुंदीपुर विमल चौक समीप से होकर गुजरने वाली नहर के पास एक तेज रफ्तार से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिससे बाइक चालक एवं उस पर सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को बेहोशी की हालात में स्थानीय पीएचसी में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख रेफर कर दिया। घायलों में बसंतपुर थाना क्षेत्र खवासपुर गांव का राजा बांसफोर एवं दूसरा बसंतपुर थाना क्षेत्र के ही उसका रिश्तेदार कन्हौली गांव का मिठू बांसफोर बताया जाता है। बताया जाता है कि दोनों युवक पंडित के रामपुर गांव से अपने किसी रिश्तेदार के यहां से लौट कर अपने घर आ रहे थे। चालक के नियंत्रण से बाहर हो बाइक नहर में तेज रफ्तार से पलट गई।
————–




Recent Comments