कुर्मी एकता सह जागरूकता सम्मेलन आयोजित
#परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : शहर के महादेवा रोड स्थित कलावती मैरेज हॉल में रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में कुर्मी एकता सह जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल व प्रदेश अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर तथा सरदार पटेल के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज के पिछड़ेपन को सामूहिक रूप से मिलकर दूर करने पर विचार मंथन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह पटेल द्वारा उपस्थित अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एलपी पटेल ने कहा कि महासभा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों को दूर करना है। साथ हीं आर्थिक रूप से समाज के पिछड़े लोगों को सफल बनाना, शैक्षणिक विकास, राजनीतिक विकास, साहित्य लेखन आदि के लिए प्रेरित करना है।




Recent Comments