Θ बेतिया – नरकटियागंज :– चीनी मिल हाई स्कूल में महासदस्यता अभियान चलाया गया

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नरकटियागंज द्वारा आज चीनी मिल हाई स्कूल में महासदस्यता अभियान चलाया गया।इस अवसर पे चीनी मिल हाई स्कूल के करीब 200 छात्रों को विद्यार्थी परिषद की सदस्यता दिलवाई गयी।इस सदस्यता अभियान का नेतृत्व कर रहे सह सदस्यता प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद दुनिया की सबसे बड़ी छात्र संगठन है एवम इससे जुड़े छात्र आज देश के हर क्षेत्र मे नेतृत्व कर रहे है। विद्यार्थी परिषद छात्रों को सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।
जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि जिस तरस से छात्रों में विद्यार्थी परिषद में जुड़ने को लेकर उत्साह है उससे देख कर लगता है कि हम तय समय से पहले ही अपने सदस्यता लक्ष्य को प्राप्त कर लेगी। विद्यार्थी परिषद के पूर्व में छात्र हित एवम समाजिक हित मे किये गए कार्यो का परिणाम ही है कि आज छात्र पूरे देश मे भारी संख्या में विद्यार्थी परिषद से जुड़ रहे है।नगर मंत्री कृष्णा मुरारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद रेलवे हाई स्कूल,मतीसरा कुँवर हाई स्कूल एवम कोचिंग संस्थानों में भी अपने सदस्यता का अभियान चलाएगी एवम छात्रों को विद्यार्थी परिषद से जोड़ेगी ।इस अवसर पे नगर सदस्यता प्रभारी आशीष ठाकुर, कॉलेज अध्यक्ष साजन सिंह,सह सदस्यता प्रभारी सागर राज, कॉलेज सदस्यता प्रभारी आशीष कुमार, राघवेंद्र तिवारी,अमन कुमार,शिबू तिवारी, मुकेश सिंह समेत अन्य थे॥




Recent Comments