मकेर(सारण)। रास्ट्रीय राजमार्ग 722 चकिया गांव के समीप सड़क पार कर रहे बृद्ध को वेगनआर ने कुत्ता को बचाने में बृद्ध को ठोकर मार फरार हो गया ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि चकिया ग्राम निवासी अंबिका पंडित अपने घर से निकलकर सड़क पार् कर रहे थे इसी दरम्यान छपरा से आ रही मारुति गाड़ी तेजी से आ रही थी इस दरम्यान एक कुते को बचाने के चक्कर मे पार कर रहे अंबिका पंडित को ठोकर मार् कर फरार हो गया ।आनन फानन में परिजन नजदीकी अस्पताल ले गये लेकिन वे दम तोड़ चुके थे ।उनकी उम्र 65 वर्ष बतायी जाती हैं ।इस घटना से हतप्रभ परिवार सदमे में है जबकि ग्रामीण दुखी हैं ।