छपरा
जिलाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन के द्वारा कहा गया है कि किसान सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए कटनी एवं दौनी सहित सभी तरह के कृषि कार्य जारी रखें। इसे लॉकडाउन की परिधि में नहीं रखा गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि खाद, बीज, कृषि रसायन एवं कृषि यंत्र की दुकाने और कृषि उपकरण मरम्मति केन्द्र निर्धारित अवधि में खुले रहेंगे ताकि किसी को कृषि कार्य में परेशानी नहीं हो।
जिलाधिकारी ने कहा है कि कृषि यंत्रो के आवागमन पर रोक नहीं है। कम्बाइन्ड हारवेस्टर एवं रीपर कम वाइन्डर मषीन जिसका उपयोग गेहूँ की कटायी में किया जाता है उसके आवागमन या परिवहन पर कोई रोक नही और यदि किसान जरूरी समझे ंतो इनके संचालन हेतु एवं अन्य आवष्यक सेवा जैसे हारवेस्टर के चालक को बाहर से लाने एवं अन्य कार्यों हेतु जिला कृषि पदाधिकारी के माध्यम से आवेदन देकर अपर समाहर्त्ता सारण से वाहन पास बनवा सकते हैं। जिला कृषि कार्यालय सारण में एक नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या-06152-248042 पर स्थापित किया गया है जिसपर कार्यालय अवधि में समस्याओं के समाधान हेतु सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त जिला कृषि पदाधिकारी के मो0-9431818738 पर भी समपर्क किया जा सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि पषुचारा एवं मुर्गी दाना की दुकाने भी खुली रहेंगी तथा इससे संबंधित सामग्रियों के आवागमन पर भी रोक नहीं है। इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी के मो0-9431242767 पर सम्पर्क किया जा सकता है।