
उन्नाव (उ. प्र.):दो भैसे व एक पड़वा को अज्ञात चोरों ने ले उड़ा
[✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.)] थाना बारासगवर क्षेत्र के गांव अमान खेड़ा मजरा रुद्रपुर निवासी राम खेलावन पुत्र लल्लू ने थाने में तहरीर दी है जिसमे उन्होंने बताया कि उनकी दो भैसे व एक पड़वा को रात को अज्ञात चोरों द्वारा खोल लेने का आरोप लगाया है।
राम खेलावन के अनुसार वो हर रोज की तरह ही अपने दरवाजे में पेंड़ो पर अपनी भैसों व पड़वा को साम को चारा खिलाकर बांध दिया और सभी लोग घर मे सो गए वो सुबह जल्दी 3 बजे जब चार डालने के लिए उठे तो देखा कि दोनों भैसे व पड़वा गायब था।
राम खेलावन ने बताया कि उनकी एक भैस की पूछ लंबी थी जो जमीन को टच करती थी और दूसरी भैस की पूछ में बाल कम थे व पड़वा 1 साल का था जिसकी सिंघे छोटी 2 थी उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।




Recent Comments