उन्नाव (उ. प्र.): जंगली सुवर का आतंक से ग्रामीणों में दहसत
[✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.)]
बारासगवर थाना क्षेत्र के झगरपुर गांव निवासी बाबा राम शंकर यादव पुत्र मैकू सुबह शौच क्रिया के लिए जा रहे थे तभी जंगली सुवर ने उन पर हमला बोल दिया जिससे वो घायल हो गए उनके हाथ पैर बुरी तरह जख्मी हो गए।
जिन्हें झगर पुर प्रधान ने उन्नाव जिला अस्पताल में भर्ती कराया है वंही कल रात परौरी गाँव में भी जंगली सूअर के हमले से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
उसमे सबसे जादा चोटे गाँव के रमेश को आई है जो की गाँव में एक तिलक समारोह से लौट रहे थे कि अचानक जंगली सूअर ने उनके ऊपर हमला कर दिया जिससे उनके हाथ की एक ऊँगली कट गई है शरीर पर भी बहुत जादा घाव हो गए है दूसरा हमला गाँव के राजेंद्र यादव के ऊपर किया जो की रमेश को बचाने के प्रयास में हुवा।
राजेंद्र यादव को भी चोटे आई है तीसरा हमला प्रियंका उम्र 17 वर्ष के ऊपर हुवा उसको भी काफी गंभीर चोटे आई है।एक ही दिन में जंगली सूअर द्वारा 2 गाँवो के 4 व्यक्तियों पर किये गए जानलेवा हमले से ग्रमीणों के डर व्याप्त है। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशाशन से जंगली सुवर के आतंक से निजात दिलवाये जाने की मांग की है




Recent Comments