समस्तीपुर: बेखौफ अपराधी पेट्रोल पंपकर्मी से लाखों रुपए सहित मोटरसाइकिल भी लूट हुये फरार

##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू:
विभूतिपुर :विभूतिपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर पेट्रोल पंप कर्मी से 1लाख 40 हजार रुपये सहित मोटरसाइकिल की लूट। मिली जानकारी अनुसार
राघोपुर दलसिंहसराय पथ के टभका गाँव के पास पेट्रोल पम्प के नोजलमैन राजन कुमार विद्यापति नगर के बढ़ौना निवासी प्रतिदिन के भांति सोमवार की रात पेट्रोल पंप की बिक्री के 1लाख 40 हजार रुपये मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर मालिक को देने वाजिदपुर जा रहा था इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उसे पीछा कर रोककर लिया और बाइक जबरन छीन लिया।अपराधियों ने उसका मोबाइल व चांदी का एक चेन भी छीन लिया।बाइक की डिक्की में रखे बैग में ही बिक्री के रुपये रखे हुए थे।घटना के अंजाम देने के बाद अपराधी दलसिंहसराय के ओर सभी फरार हो गए।अपराधियों के भाग जाने के बाद पम्प कर्मी ने स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष असगर इमाम ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू की थानाध्यक्ष असगर इमाम ने बताया कि अपराधियों की तराश में छापेमारी की जा रही हैं लेकिन अभी तक मामले की एफआईआर दर्ज नही हुई हैं।




Recent Comments