एनडीए सरकार ईमानदारी से काम करते हुये देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है-भाजपा जिलाध्यक्ष

छपरा : मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सारण जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने केंद्र सरकार के 4 वर्ष पूरा होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला । देश के विकास में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ईमानदारी से कार्य कर रही है और देश को विकास के पथ पर ला दिया है । नरेंद्र मोदी की सरकार पूरे 4 वर्ष में लगभग सैकड़ों योजनाएं गरीब, किसान, नौजवान, मजदूर और छात्रों के लिए चला रही है । देश की बेटियों के लिए बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ एवं सुकन्या समृद्धि योजना चलाकर बेटियों को सम्मान देने का कार्य किया है । गरीबों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना, नीम कोटेड यूरिया एवं फसल में लागत का डेढ़ गुणा समर्थन मूल्य देकर किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है । गरीब महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना चलाकर तथा गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार की योजना चलाकर महिलाओं के सम्मान बढ़ाने का कार्य कर रही है साथ ही हर घर में शौचालय बना कर भी सम्मान देने का काम सरकार कर रही है । देश के नौजवानों के लिए कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मुद्रा लोन देकर देश के युवाओं को रोजगार देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है । वही देश के जवानों के लिए वन रैंक वन पेंशन देकर देश की सेवा की बहू प्रतीक्षित कार्य को पूरा करने का कार्य नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है जो कि विगत कई वर्षों से इसे लागू नहीं किया गया था । प्रदेश की सीमाओं को पूर्ण रूप से सुरक्षित करने का काम नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया है इसी तरह से देश में सड़कों का जाल बिछाकर एवं नई रेल लाइन एवं अन्य कार्य कर देश के विकास करने का कार्य सरकार कर रही है प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रुप से पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, बंशीधर तिवारी, जिला महामंत्री श्री कांत पांडे, रंजीत कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह, डॉक्टर अजीत राय, विवेक सिंह धर्मेंद्र सिंह चौहान, रंजन यादव, मुस्तफा हुसैन, के डी तिवारी मंकेश्वर सिंह, उपेंद्र चौहान, चरण दास आदि शामिल थे ।