जाम से परेशान दियरा वासियों ने किया छपरा-आरा पुल को जाम
#”””””””””””””””””””””‘””””'””””””””””””””””””””””””#
#रोज लग रहे जाम से दियरा वासी है परेशान –
#दिग्विजय सिंह बबलू
डोरीगंज-:
“””””””””’
कोईलवर से बालू की लोडिग के कारण आए दिन लग रहे जाम से आजिज दियारे क्षेत्र के सबलपुर व चकिया गाँवो के लोगो का गुस्सा अचानक फूट पड़ा सोमवार की सुबह सैकड़ो की संख्या मे लोग सड़क पर उतर आए और दयालचक पुलिस चेक पोस्ट के समीप साढे 9 बजे से आरा छपरा पुल जाम कर दिया जिसके दौरान पुल के दोनो लेन मे वाहनो की लम्बी कतारे खड़ी हो गई आलम ऐसा कि पुल से होकर आने जाने वाले पैदल यात्री तो सरकते हुए नजर आए किन्तु साईकिल व मोटरसाइकिल सवारो की एक न चली नीजी वाहनो मे कैद कड़ी धूप मे लोग झूलसते रहे प्रदर्शनकारी ग्रामीणो का कहना था कि जब से कोईलवर से बालू का चालान कटना शुरू हुआ तब से हम दियारे क्षेत्र के लोगो की मुश्किले लगातार बढती जा रही है ट्रको की आई बाढ के कारण दियारे क्षेत्र का यह ईलाका अब जाम से अब कराह उठा है समस्या हम ग्रामीणो की जान पर आ चूकी है ।

दियार विकाश संघर्ष मोर्चा के ललन राय हरेन्द्र मास्टर विनय राय तथा रामविनोद राय आदि लोगो ने बताया कि आरा छपरा पुल लगातार जाम रहने के कारण हम दियारावासियो का जीना मुहाल हो गया है जाम के कारण गाँवो मे स्कूली वाहनो का आवागमन महीनो से ठप्प है जिसके कारण बच्चो की पढाई बाधित है और बच्चो को बिना पढाए हर महीने स्कूलो का फीस भरना पड़ रहा है आखिर ऐसा कब तक चलेगा ? यह जाम की समस्या दिनप्रतिदिन लाईलाज बनता जा रहा है जिसकी अपातकालीन परिस्थितियो मे हम दियारावासियो को इसकी भारी कीमत चूकानी पड़ रही है
ग्रामीणो के मुताबिक घंटो जाम मे फँसे होने के कारण एक मरीज की मौत भी हो चूकी है जिसे किसी तरह जाम से निकालने के प्रयास मे गाँव का हर कोई जुटा हुआ था लोग ट्रको को आगे पीछे कर मरीज की वाहन को किसी तरह जाम से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गई ।
ग्रामीणो के मुताबिक यूपी से आने वाली ट्रको के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है जहाँ से बालू को ले बड़ी संख्या मे ट्रके बिहार मे प्रवेश कर रही है जिसपर पाबंदी नही लगाई गई तो स्थिति और विकट हो सकती है जिसके कारण दिन रात सफर के दौरान दुर्घटनाओ डर अब पहले से ज्यादा बढ गया है बच्चो की बात तो दूर परिवार के बड़े लोग भी अब सड़क से गुजरते हुए सकुशल घर पहुचने की दुआ मनाते है।




Recent Comments