इसुआपुर। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को बंगाल नंबर की बोलेरो गाड़ी पर लदी 305 लीटर विदेशी शराब जप्त कर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गौरा से इसुआपुर की तरफ बोलोरो गाड़ी पर लदी विदेशी शराब जा रही है। जिसका पुलिस ने पीछा किया। हालांकि पुलिस को देखते ही ड्राइवर चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। जिसके बाद संयोगवश अनियंत्रित बोलेरो डटरा पुरसौली हनुमान मंदिर के पास मुख्य सड़क के किनारे सेंबल के पेड़ से जा टकराई तथा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे बड़ा हादसा होने से भी बच गया।थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि बोलेरो पर 180 मिलीलीटर तथा 375 मिलीलीटर के पैक में दो ब्रांड के 35 कार्टून विदेशी शराब था।