
बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है- मंत्री सुमित सिंह
छपरा। जिले के नव नियुक्त शिक्षक – शिक्षिकाओं को औपबंधिक नियुक्ति पत्र वितरण हेतु आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र सौंपा गया । गुरुवार को जिला के प्रभारी मंत्री सह मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, बिहार सरकार सुमित कुमार सिंह ने राजेंद्र स्टेडियम में शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।गौरतलब हो कि जिले के 2800 शिक्षक – शिक्षिकाओं की काउंसलिंग हुई है। इन शिक्षक- शिक्षिकाओं में से 1000 शिक्षक- शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री के द्वारा गांधी मैदान में आयोजित समारोह में औपबंधिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। शेष 1800 शिक्षक व शिक्षिकाओं को राजेंद्र स्टेडियम छपरा में आयोजित वितरण समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री सह मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी बिहार सरकार, सुमित कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त सारण एवं अन्य वरीय अधिकारियों द्वारा औपबंधिक नियुक्ति पत्र सौंपा गया। प्रभारी मंत्री ने उपस्थित सभी नव नियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर बिहार के विकास एवं लोगो को रोजगार के लिए प्रयासरत है। जिलाधिकारी सारण अमन समीर ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अविभावकों से भी ज्यादा है,अतःसभी से आशा है कि जो जबाबदेही आपको सौपी गई है,उसे आप सभी सफलता पूर्वक निभाएंगे।




Recent Comments