
मढौरा(सारण) । प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विधालय शारदा राय के टोला स्थित स्कूल में दूसरे आवासित प्रवासियों को क्वारंटाइन सेंटर पर योगासन कराया जा रहा है।उक्त केंद्र पर प्रधानाध्यापक सूर्यदेव ने योगा करने का व्यवस्था कर प्रवासियों का इम्युनिटी मजबूत बनाने का काम कर रहे है। जहा पर योग प्रशिक्षक बिभूति कुमार सिंह और संजय सिंह योगाभ्यास प्रतिदिन करा रहे हैं।इसकी जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक सूर्यदेव सिंह ने बताया कि जिन प्रवासियों को14 दिनों के लिए आवासित किया गया है, उन्हें प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जा रहा है। ताकि प्रवासी योग के माध्यम से खुद के शरीर को मजबूत बना सकें।




Recent Comments