आपसी विवाद में मारपीट कर महिला को जख्मी किया
मढ़ौरा (सारण):गौरा ओपी थाना क्षेत्र के गौर निवासी उषा देवी ने मढौरा थाने में एक आवेदन देकर गांव के ही भुनेश्वर राय, बजेंद्र राय सहित 4 लोगो को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है I प्राथमिकी में बताया है कि वे दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी, तभी सभी नामजद अपने हाथ मे दाब डंडे लेकर आये और जमीन की कागजात की मांग करने लगे I कागज नहीं देने पर बाल घसीटते हुए हत्या का प्रयास किया गया जिसमे उसके ललाट दाब से कट गया I इस दौरान आरोपी उसका मंगलसूत्र भी नोच लिया गया और बच्चाने पहुंचे पुत्र गोलू कुमार एव भगिना अंकित कुमार को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया I थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करजांच की जा रही है I




Recent Comments