इसुआपुर में मुहर्रम मातमी जुलुुस के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न


अज़हर करीम/इसुआपुर(सारण)। इसुआपुर में मुहर्रम मातमी जुलुुस के साथ शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया ।

प्रखण्ड समेत सीमावर्ती प्रखण्डों से दो दर्जन से अधिक गांवों से लोग ताजिए जुलुस के साथ प्रखण्ड मुख्यालय बाजार इसुआपुर पहुंचे । जहां ताजियों का मिलान कराया गया । वहीं विभिन्न अखाड़ों में लोगों ने पारंपरिक हथियारों से अपने रणकौशल के प्रदर्शन किए । कलाकारों ने विभिन्न खेल-तमाशे तथा हैरतअंगेज करतब दिखाए ।

स्थानीय कलाकारों तथा बच्चों द्वारा बनाए गए तोप , मिशाइल तथा छोटे-छोटे ताजिए आकर्षण के केन्द्र बने हुए थे । इसुआपुर , बिशुनपुरा ,डटरा ,प्यारेपुर , रामचौरा , जयथर , अगौथर , धामा-परसा , चहपुरा-सढ़वारा , महुली-अटौली , शामपुर ,मरीचा , छपियां ,दरवां , शामकौरिया-महुली , मुड़वां , भिट्ठी ,खालिसपुर तथा अन्य गांवों से लोग ताजिए जुलुस के साथ इसुआपुर बाजार पर पहुंचे थे ।




Recent Comments